डही डकैती का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और 3 बाइक सहित ₹25 हजार जब्त

डही डकैती मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक, कट्टा और नगदी की जब्ती की

डही में डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

डही। डही में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से वारदात में इस्तेमाल तीन मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, लोहे का कटर और 25 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं। मामले में पांच अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

डही डकैती मामले में दर्ज हुआ था प्रकरण

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को अनिल पिता सत्यनारायण मालवीया, निवासी ब्लॉक ऑफिस के सामने, डही ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि रात के समय अज्ञात बदमाशों ने बेडरूम के दरवाजे का नकुचा उखाड़कर घर में प्रवेश किया।

इसके बाद बदमाशों ने बेडरूम की अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखी नगदी तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डही में अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत धारा 331(4), 305(A) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस भी बढ़ाई गई।

पुलिस टीम ने शुरू की आरोपियों की तलाश

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा ने आरोपियों की पतारसी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना डही पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और नगर डही की जनता के सहयोग से आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने 21 सितंबर 2026 को तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान घटना में शामिल होने की बात सामने आने के बाद पानसिंह पिता मंगु अमलियार, मेहरू उर्फ मेहरसिंह पिता खेलु अलावा और रायसिंह पिता सेकड़िया भुरिया को गिरफ्तार किया गया।

तीनों आरोपी ग्राम कालीदेवी, थाना टांडा, जिला धार के निवासी बताए गए हैं।

पूछताछ में पांच अन्य आरोपियों के नाम सामने आए

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मोहन निवासी गुड़ा, थाना टांडा तथा जालम पिता नेतिया, महेश पिता हरसिंह, दीपक पिता बिशन और हारू पिता भंगड़ा, निवासीगण ग्राम कालीदेवी, थाना टांडा, जिला धार के साथ मिलकर वारदात करना बताया।

पुलिस के अनुसार, ये पांचों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

तीन बाइक, कट्टा और 25 हजार रुपये जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से वारदात में इस्तेमाल तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इसके अलावा एक देशी कट्टा, एक लोहे का कटर और 25 हजार रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही शेष नगदी और सोने-चांदी के जेवरात की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मेहरसिंह उर्फ मेहरू थाना तिरला, थाना टांडा और थाना राजगढ़ के पूर्व के अपराधों में भी फरार था।

पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा

इस कार्रवाई में सउनि थानसिंह जमरा, प्रआर राकेश डावर, प्रआर बसंत रावत, प्रआर भारतसिंह, प्रआर चन्दरसिंह, प्रआर नवलसिंह, आर संजय, आर संदीप, आर भूपेन्द्रसिंह, आर सौरभ, आर अम्बाराम और आर सुमीत की भूमिका रही। पुलिस के अनुसार, नगर डही की जनता का भी कार्रवाई में विशेष सहयोग रहा।

पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

रिपोर्टिंग: आनंद अग्निहोत्री

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More