मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 11 तीर्थयात्री द्वारकाधीश और सोमनाथ के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 11 तीर्थयात्री द्वारकाधीश और सोमनाथ के लिए रवाना

बदनावर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नगर परिषद बदनावर के तत्वावधान में 11 तीर्थयात्रियों को भगवान द्वारकाधीश एवं सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए छह दिवसीय यात्रा पर रवाना किया गया। नगर परिषद पदाधिकारियों एवं निकाय परिवार ने तीर्थयात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मीना-शेखर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, वंचित एवं पात्र नागरिकों को समय-समय पर विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के साथ भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाती हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अटेंडेंट की व्यवस्था भी रहती है।

नगर परिषद अध्यक्ष मीना-शेखर यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पंवार, पार्षद अनीता चौहान, मितेश शर्मा, कन्हैया लाल गुर्जर, भेरूलाल डावर, संतोष चौहान सहित नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

नगर निकाय परिवार की ओर से तीर्थयात्रियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने यात्रियों की यात्रा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की कामना की।

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More