प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: पाडल्या के सोहन का पक्का घर का सपना हुआ साकार

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से पाडल्या निवासी सोहन का पक्का घर का सपना हुआ साकार।

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना, पाडल्या के सोहन का परिवार हुआ खुशहाल

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘कहानी बदलाव की’: कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, सुरक्षित आशियाना पाकर परिवार में आई खुशी

धार, 29 सितंबर 2026। ग्राम पाडल्या निवासी सोहन पिता थावरिया के लिए अपना पक्का घर कभी एक सपना था। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले सोहन का परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से अब उनका यह सपना साकार हो चुका है।

सोहन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। पत्नी गृहिणी हैं, जबकि 12 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी स्कूल में अध्ययनरत हैं। कच्चे मकान में रहने के दौरान परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

बारिश में सबसे ज्यादा होती थी परेशानी

कच्चे मकान में रहने के दौरान बारिश का मौसम सोहन के परिवार के लिए सबसे मुश्किल समय होता था। मकान की छत से पानी रिसने के कारण परिवार को वर्षा के दिनों में काफी परेशानी होती थी।

पूरे वर्ष मकान की स्थिति के कारण परिवार को असुविधाओं के बीच जीवन बिताना पड़ता था। मजदूरी से होने वाली सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण ही प्राथमिकता होने के कारण पक्का मकान बनाना आसान नहीं था।

आवास योजना में नाम दर्ज कराया

पक्का मकान बनाने के सपने को पूरा करने के लिए सोहन ने ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अपना नाम दर्ज कराया। इसके बाद उनका नाम आवास प्लस सूची में शामिल हुआ।

जब ग्राम पंचायत सचिव ने सोहन को योजना के तहत आवास स्वीकृति के लिए उनका नंबर आने की जानकारी दी, तो सोहन और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि पक्के घर का सपना अब पूरा होने वाला है।

सोहन ने आवश्यक दस्तावेज ग्राम पंचायत में जमा कराकर अपना पंजीयन कराया। इसके बाद वर्ष 2024-25 में उनका आवास स्वीकृत हुआ।

सुरक्षित आशियाना मिलने से बदली जिंदगी

योजना के माध्यम से मिले सहयोग से सोहन के पक्के मकान का निर्माण पूरा हुआ। अब वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और पक्के घर में रह रहे हैं।

सोहन बताते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका अपना पक्का घर इतनी जल्दी बन पाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिला है।

पक्का मकान बनने के बाद परिवार को कच्चे घर से जुड़ी परेशानियों से राहत मिली है। साथ ही बच्चों को भी बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिला है।

परिवार ने जताया आभार

अपने पक्के घर का सपना पूरा होने पर सोहन और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सोहन का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल मकान उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि सुरक्षित आशियाने और सम्मान के साथ जीवन जीने का आधार बनी है।

रिपोर्टिंग: आनंद अग्निहोत्री

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

सरदारपुर में भीषण सड़क हादसा: पावागढ़ जा रही यात्रियों से भरी बोलेरो पलटी; डायल-112 टीम ने 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया

https://dharkidhadkan.com/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Video-2026-10-18-at-12.24.22-PM.mp4 सरदारपुर में बड़ा सड़क हादसा: पावागढ़ दर्शन जा रही यात्रियों से भरी बोलेरो पलटी; डायल-112 की टीम ने 10

Read More

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More