वित्तीय साक्षरता सीआरपी प्रशिक्षण: 51 प्रतिभागियों को डिजिटल लेन-देन की जानकारी

वित्तीय साक्षरता सीआरपी प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को बैंकिंग, बीमा और डिजिटल लेन-देन की जानकारी दी गई।

वित्तीय साक्षरता सीआरपी को सक्षम एप पर दो दिवसीय प्रशिक्षण, 51 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को वित्तीय सेवाओं, बीमा, बचत और डिजिटल लेन-देन की दी गई जानकारी

धार, 29 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले के स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को वित्तीय साक्षरता और सक्षम एप पर प्रविष्टि की जानकारी देने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता सीआरपी के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कुल 51 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

वित्तीय सेवाओं की जानकारी दी गई

प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त प्रवीण सोलंकी और सहायक विकासखंड प्रबंधक, विकासखंड धार आरती चौहान ने प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी।

प्रशिक्षित वित्तीय साक्षरता सीआरपी द्वारा ग्राम स्तर पर स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को वित्तीय सेवाओं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

बचत, बीमा और डिजिटल लेन-देन पर प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में नियमित बचत, बैंक खाते खुलवाने, विभिन्न प्रकार के बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अलावा बैंक में एफडी कराने, बचत के नए तरीकों, डिजिटल लेन-देन और नगद रहित व्यवहार सहित विभिन्न वित्तीय विषयों पर भी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए पीपीटी, कहानी, समूह चर्चा और खेल गतिविधियों का उपयोग किया गया।

बैंकिंग और कियोस्क सेवाओं की जानकारी

कार्यक्रम में एलडीएम धार बलराम बैरागी ने बैंकिंग और कियोस्क के माध्यम से वित्तीय साक्षरता के महत्व की जानकारी दी।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की ब्रांच मैनेजर कृतिका अरोड़ा ने बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने डाकघर में खाता खोलने, एफडी कराने, बीमा सेवाओं, अन्य बैंकों से राशि के लेन-देन तथा कियोस्क प्रारंभ करने की प्रक्रिया और आवश्यकताओं की जानकारी दी।

प्रशिक्षण में अधिकारी और स्व-सहायता समूह के सदस्य रहे मौजूद

प्रशिक्षण में जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद दुसाने, विकासखंड के एमएफ प्वाइंट पर्सन सहित स्व-सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में दीप्ति विरकर ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टिंग: आनंद अग्निहोत्री

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More