पीथमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नवरात्रि पर्व के दौरान धारदार चाकू से डरा रहे बदमाश को किया गिरफ्तार

नवरात्रि पर्व के मद्देनजर पीथमपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई: सांवरिया मंदिर के पास धारदार खटकेदार चाकू से लोगों को डरा रहा बदमाश गिरफ्तार

पीथमपुर/धार (मध्य प्रदेश): आगामी नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए धार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण, असमाजिक तत्वों पर नकेल कसने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी चेकिंग अभियान के दौरान थाना सेक्टर-1 पीथमपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सांवरिया मंदिर के पास से एक युवक को अवैध धारदार खटकेदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

🔪 सांवरिया मंदिर के पास मचा रहा था उत्पाद

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सांवरिया मंदिर के समीप अवैध रूप से धारदार स्टील का खटकेदार चाकू लहराकर आमजन को डरा-धमका रहा था। सूचना मिलते ही सेक्टर-1 पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी हथियार रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

👤 आरोपी का विवरण एवं पुलिस कार्रवाई

  • गिरफ्तार आरोपी: मयंक राजपूत पिता श्री दरियाव राजपूत

  • निवासी: देव श्री कॉलोनी, पीथमपुर, जिला धार

  • जप्त सामग्री: एक धारदार स्टील का खटकेदार चाकू

  • दर्ज अपराध: अपराध क्रमांक 600/26, धारा 25(2) आयुध अधिनियम, 1959 (संशोधन 2019)

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना सेक्टर-1 पीथमपुर के प्रधान आरक्षक अनिल द्विवेदी (विवेचक) एवं प्रधान आरक्षक विशाल भदकारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

कानवन पुलिस का बड़ा खुलासा: दशहरा पर पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते 5 हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कट्टा बरामद

कानवन पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात: पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते 5 हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार; देशी पिस्टल,

Read More

धामनोद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं

महिला संबंधी अपराधों पर धामनोद पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार;

Read More