Highlight

Helicopter Accident: खराब मौसम बना काल, बद्रीनाथ से लौट रहा चॉपर क्रैश; 6 लोग सवार!

Badrinath Helicopter Crash: बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश-पायलट समेत 6 लोग थे सवार!

उत्तराखंड के चमोली जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। श्री बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर देहरादून लौट रहा 'ट्रांस भारत एविएशन' (Trans Bharat Aviation) का एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया है।

हादसे की पूरी जानकारी: मिली जानकारी के अनुसार, इस चार्टर्ड हेलीकॉप्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-HCX) ने दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी और हाथी पर्वत के पास पहुंचते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और UCADA के रडार से इसका संपर्क टूट गया। दोपहर करीब 2:21 बजे स्थानीय लोगों और आर्मी कैंप द्वारा चाई गांव के पास पहाड़ी पर धुआं देखने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

हेलीकॉप्टर में सवार लोग: इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे:

  • पायलट: कैप्टन हिमांशु (Capt. Himanshu)

  • यात्री: प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर K और एच.एस. नटराजा (सभी पांचों यात्री बेंगलुरु के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो बद्रीनाथ दर्शन के बाद लौट रहे थे)।

खराब मौसम बना हादसे की वजह: प्रारंभिक जांच में खराब मौसम को इस दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और सीजन की पहली बर्फबारी हो रही है। कम विजिबिलिटी (Low Visibility) और बर्फबारी के बीच ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी।

रेस्क्यू ऑपरेशन और सीएम के निर्देश: हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की जोशीमठ और पांडुकेश्वर टीमें, पुलिस, ITBP और सेना की यूनिट तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और जिला प्रशासन व SDRF को संयुक्त रूप से तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। एहतियात के तौर पर UCADA ने ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों पर रोक लगा दी है और DGCA की टीम मामले की जांच कर रही है।

Previous post

नौगांव पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत संजय कॉलोनी से 475 ग्राम गांजा और 42 क्वार्टर अवैध शराब जप्त, पति-पत्नी गिरफ्तार

Next post

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख: कारगिल से ऑपरेशन सिंदूर तक का अनुभव, तेजस प्रोजेक्ट को देंगे नई रफ्तार

Post Comment

You May Have Missed