गिरफ्तार आरोपी:
रोहित पिता राकेश गंगारे, उम्र 29 वर्ष, निवासी साला पुनर्वास, थाना धामनोद, जिला धार।
धामनोद पुलिस की कार्रवाई, 3 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
धार, 30 सितंबर 2026। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धामनोद पुलिस ने मानव दुर्व्यवहार के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 3 हजार रुपये के उद्घोषित इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी पुलिस
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा ने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इन निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धामनोद निरीक्षक संतोषसिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
शादी के नाम पर गुजरात ले जाने का आरोप
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बहन के परिचित रोहित गंगारे, निवासी खलघाट ने शादी कराने के नाम पर 50 हजार रुपये देने का झांसा देकर उसे 10 दिसंबर 2021 को गुजरात के मुंद्रा ले गया था।
रिपोर्ट के अनुसार 14 दिसंबर 2021 को मांगीलाल नामक व्यक्ति से उसकी शादी करा दी गई। बाद में पति ने बताया कि रोहित ने उसे 6 लाख रुपये में बेचकर शादी कराई थी।
कुछ समय बाद रोहित द्वारा पीड़िता पर दोबारा शादी करने का दबाव बनाया गया। मना करने पर पति को फोटो भेजकर उसे घर से छुड़वा दिया गया। इसके बाद रोहित उसे इंदौर से खलघाट लाकर जबरन शादी के लिए दबाव बनाने लगा।
पुलिस के अनुसार मना करने पर मारपीट कर पीड़िता को करीब 18 दिनों तक घर में रखकर प्रताड़ित किया गया, जिससे उसके दोनों हाथों में चोट आई।
गंभीर धाराओं में दर्ज था प्रकरण
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 385/2026 दर्ज कर धारा 127(4), 143(2) और 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धामनोद के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार किए जा रहे प्रयासों के आधार पर आरोपी रोहित पिता राकेश गंगारे, उम्र 29 वर्ष, निवासी साला पुनर्वास, थाना धामनोद, जिला धार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी पर 3 हजार रुपये का इनाम था घोषित
पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित गंगारे लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए उस पर 3 हजार रुपये का उद्घोषित इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी:
रोहित पिता राकेश गंगारे, उम्र 29 वर्ष, निवासी साला पुनर्वास, थाना धामनोद, जिला धार।
प्रकरण: अपराध क्रमांक 385/2026, धारा 127(4), 143(2), 115(2) बीएनएस।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक संतोषसिंह यादव, थाना प्रभारी धामनोद, उपनिरीक्षक सावन मुवेल, आरक्षक रविन्द्र जमरे, आरक्षक मनीष राठौर सहित थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




































































































