गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबे तीन युवक, मौत
बदनावर। डोलची रोड स्थित पोखर में शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान पवन उर्फ कान्हा राठौड़ (19), राहुल प्रजापत (20) और निहाल भांभी के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल पहुंचे।
हादसे की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार सुरेश नागर भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में दुख का माहौल बना हुआ है।




































































































