इंदौर में संध्या यादव पर टिप्पणी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

इंदौर में संध्या यादव पर टिप्पणी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद, बोले- बेटी जैसी हैं

इंदौर। महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। विजयवर्गीय ने अपनी टिप्पणी को लेकर खेद जताते हुए कहा कि संध्या यादव उन्हें बेटी जैसी हैं और उन्होंने उन्हें बचपन में गोद में खिलाया है।

टिप्पणी पर विजयवर्गीय ने दी सफाई

विवाद के बीच जारी वीडियो संदेश में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनके शब्दों को कांग्रेस के लोगों ने गलत तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि संध्या यादव के प्रति उनके मन में किसी तरह की गलत भावना नहीं है।

विजयवर्गीय ने कहा कि संध्या यादव को उन्होंने बचपन से देखा है और उन्हें गोद में खिलाया है। उन्होंने संध्या को अपनी बेटी जैसा बताते हुए कहा कि उनके और संध्या यादव के बीच पारिवारिक संबंध हैं।

मीडिया में मामला आने पर जताया दुख

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी टिप्पणी को जिस तरह से मीडिया में जगह मिली, उससे उन्हें दुख हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से उनकी बेटी भी दुखी है।

उन्होंने पूरे विवाद को लेकर स्पष्ट रूप से खेद प्रकट किया और कहा कि उनकी बात को अलग तरीके से लिया गया।

संध्या यादव ने भी दी प्रतिक्रिया

विजयवर्गीय के स्पष्टीकरण के बाद संध्या यादव की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय को पिता तुल्य बताते हुए कहा कि दोनों के बीच पिता-पुत्री जैसा संबंध है। संध्या यादव ने लोगों से इस मामले को अलग तरीके से नहीं लेने की अपील की।

इस तरह टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दोनों पक्षों की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण और खेद जताने के बाद चर्चा में है।

रिपोर्टिंग: आनंद अग्निहोत्री

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More