ग्रामीण विकास समीक्षा बैठक धार: कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, सीएम हेल्पलाइन पर जोर

कलेक्टर राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

ग्रामीण विकास, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

धार, 25 सितंबर 2026। कलेक्टर राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विकास परियोजनाओं, ग्रामीण संरचनाओं और राज्य शासन की प्राथमिकता वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की स्थिति का मूल्यांकन करने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और परिणाममुखी बनाना रहा।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित शिकायतों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की समस्याओं का प्रभावी निराकरण हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने और लंबित प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता और ग्रामीण योजनाओं की भी समीक्षा

कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता मानकों और परिसंपत्तियों के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तीकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा संबल योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को समय पर आर्थिक लाभ दिलाने के संबंध में जानकारी ली गई।

बैठक में वीपीजीरामजी के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों तथा सामाजिक न्याय विभाग की पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने सभी विभागीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन स्थिति के साथ कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर भी जोर

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के साथ कचरे का नियमानुसार प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश कुमार जैन, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश वर्मा, सहायक कलेक्टर आशी शर्मा सहित जनपद पंचायत धार, नालछा और तिरला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे।

जिले की अन्य दूरस्थ जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में सहभागिता की।

रिपोर्टिंग: आनंद अग्निहोत्री

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More