हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला: पूछा- दामन साफ है तो सवालों से खौफ कैसा?
"यूपी में टिकट नहीं मिला तो मुँह उठाकर मध्यप्रदेश टपक पड़े": हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का तीखा हमला, पूछे तीखे सवाल
भोपाल/धार (मध्य प्रदेश): केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया और बयानों के जरिए बीजेपी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को आड़े हाथों लेते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
🛑 “यूपी में टिकट नहीं मिला, तो मध्यप्रदेश आ गए”
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तंज कसते हुए कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं तो हरदीप पुरी जी को वहाँ से टिकट तक नहीं मिला और वे “मुंह उठाकर मध्यप्रदेश में टपक पड़े”। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को बीजेपी ने अपनी राजनीतिक शरणस्थली बना लिया है, जहाँ बाहरी नेताओं को थोपा जा रहा है।
🔍 “एपस्टीन फाइल्स पर मीडिया से छुपते-छुपाते भरा नॉमिनेशन”
उमंग सिंघार ने हालिया अंतरराष्ट्रीय विवादों का हवाला देते हुए सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) के खुलासे के बाद केंद्रीय मंत्री मीडिया से छुपते-छुपाते और “चोरों की तरह” नॉमिनेशन भरने पहुँचे। उन्होंने सीधे शब्दों में चुनौती देते हुए कहा, “अगर दामन साफ है, तो मीडिया और जनता के सवालों से यह खौफ कैसा? इसका जवाब दीजिए!”
🏛️ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पर भी साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि शर्म के मारे मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अपने ही उम्मीदवार को आगे तक नहीं कर पा रहे हैं।
सिंघार ने सवाल किया कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है जिसके चलते भाजपा को मुँह छिपाकर भागना पड़ रहा है और जनता अब इसका जवाब माँग रही है।




Post Comment