राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चंद्र ने धार जिले के जेल, वृद्धाश्रम और एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चंद्र ने किया धार का दौरा: जिला जेल, वन स्टॉप सेंटर, वृद्धाश्रम और एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षण
धार (मध्य प्रदेश): राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत सरकार) के मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चंद्र ने अपने धार जिले के भ्रमण के दौरान विभिन्न प्रमुख संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला जेल धार, वन स्टॉप सेंटर, श्रद्धालय वृद्धाश्रम और एकलव्य विद्यालय का जायजा लिया तथा यहाँ बंदियों, महिलाओं, वृद्धजनों और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं, सुरक्षा और मानवाधिकारों के संरक्षण की स्थिति की समीक्षा की।
🏛️ जिला जेल की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन
श्री सुभाष चंद्र ने जिला जेल धार का निरीक्षण करते हुए जेल की बैरकों, महिला बैरक, रसोईघर, चिकित्सा कक्ष, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), पाठशाला, पुस्तकालय और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का सूक्ष्म अवलोकन किया।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा परमार और जेल अधीक्षक श्री राजाराम डांगी भी उपस्थित रहे। विशेष प्रतिवेदक ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य, मानवाधिकारों और जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। जेल के स्वच्छ वातावरण और अनुशासित प्रबंधन को देखकर उन्होंने गहरी प्रसन्नता और संतोष व्यक्त किया।
👩🦰 वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं की प्रभावी काउंसलिंग पर जोर
इसके पश्चात उन्होंने ‘वन स्टॉप सेंटर’ का निरीक्षण किया और कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने स्टाफ से चर्चा करते हुए विशेष रूप से निर्देशित किया कि सेंटर में आने वाली महिलाओं की प्रॉपर और प्रभावी काउंसलिंग की जाए, ताकि उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
👵 श्रद्धालय वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से आत्मीय संवाद
जिला मुख्यालय स्थित ‘श्रद्धालय वृद्धाश्रम’ पहुंचे श्री सुभाष चंद्र ने वहाँ निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बुजुर्गों के स्वास्थ्य, भोजन, रहवास और दैनिक आवश्यकताओं की विस्तार से जानकारी ली। बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्होंने उन्हें सुरक्षित, सुविधाजनक और गरिमापूर्ण जीवन वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं पर भी उन्होंने संतोष जताया।
📚 एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण और दिशा-निर्देश
इसी क्रम में उनके द्वारा एकलव्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। यहाँ उन्होंने विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य, छात्रावास की व्यवस्थाओं और वहां मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा परमार, जेल अधीक्षक श्री राजाराम डांगी, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री धर्मेन्द्र गांगले, वृद्धाश्रम संचालक श्री दीपेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




Post Comment