कुक्षी में सनसनीखेज वारदात: तेज रफ्तार कार चालक ने पिता-पुत्र को टक्कर मारकर बोनट पर 4 किलोमीटर तक घसीटा
कुक्षी में सनसनीखेज वारदात! तेज रफ्तार कार चालक ने पिता-पुत्र को टक्कर मारकर बोनट पर 4 किलोमीटर तक घसीटा
कुक्षी/धार (मध्य प्रदेश): धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतार मोहल्ला में एक बेहद डरावनी और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक लापरवाह तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जब विरोध किया गया, तो जान से मारने की नीयत से चालक ने पिता-पुत्र को कार के बोनट पर करीब 4 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

🚗 क्या है पूरा मामला? (खौफनाक वारदात की कहानी)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे की है। खेती-किसानी करने वाले बाबूलाल (निवासी सिर्वी मोहल्ला) पैदल अपने खेत की तरफ जा रहे थे। जब वे सुतार मोहल्ला पहुँचे, तो तेज रफ्तार कार (MP13-ZL-8063) के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
मारपीट और फोटो खींचने पर भड़का चालक: टक्कर के बाद जब बाबूलाल ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। इतने में उनका बेटा भारत भी मौके पर आ गया और उसने जब आरोपी का फोटो खींचना चाहा, तो चालक ने गाड़ी फुल स्पीड में बढ़ा दी।
4 किलोमीटर तक बोनट पर लटके रहे पिता-पुत्र: टक्कर से दोनों पिता-पुत्र कार के बोनट पर जा गिरे, लेकिन बेरहम चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उन्हें बोनट पर ही 4 किमी दूर तक घसीटता रहा।
ऐसे बची जान: रास्ते में पीड़ित के परिचित धर्मेंद्र काग, जयदीप गुंजाल व अन्य लोगों ने पीछा कर लोनी फाटा के पास कार को रुकवाया और दोनों की जान बचाई।
घटना में बुजुर्ग बाबूलाल और उनके बेटे भारत को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों की शिकायत पर कुक्षी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Post Comment