Highlight

निसरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हनुमान मंदिर के पास जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 8400 रुपए नगद जप्त

निसरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हनुमान मंदिर के पास जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 8,400 रुपए नगद और ताश के पत्ते जप्त

निसरपुर/धार (मध्य प्रदेश): धार जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में निसरपुर पुलिस चौकी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम चिखल्दा बसाहट में हनुमान मंदिर के पास अवैध रूप से ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹8,400 नगद और 156 ताश के पत्ते (03 गड्डी) जप्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री विजय डावर और एसडीओपी कुक्षी श्री ओमप्रकाश अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी श्री दीपकसिंह चौहान एवं चौकी प्रभारी निसरपुर श्री जयपाल बिल्लौरे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए सभी 9 आरोपियों के विरुद्ध थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Previous post

धार में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई हरी झंडी: साईं ग्राउंड से भोज उद्यान तक दौड़े युवा

Next post

धार जिले में निरीक्षक बालाराम निनामा हुए सेवानिवृत्त: एसपी सचिन शर्मा ने शॉल-श्रीफल भेंट कर दी भावभीनी विदाई

Post Comment

You May Have Missed