Highlight

पीथमपुर मे महू-नीमच मार्ग पर दर्दनाक हादसा, सेंट फ्रांसिस स्कूल के तीन छात्रों की मौत

पीथमपुर में महू-नीमच मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा, सेंट फ्रांसिस स्कूल के तीन विद्यार्थियों की दर्दनाक मौत

पीथमपुर/धार (मध्य प्रदेश): धार जिले के औद्योगिक नगर पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र अंतर्गत महू-नीमच मार्ग स्थित महेंद्र ब्रिज पर गुरुवार दोपहर एक अति-दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। स्कूल से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे तीन मासूम छात्रों को एक तेज रफ्तार ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में तीनों विद्यार्थियों की मौके पर ही मौत हो गई।

💔 दो सगे भाइयों समेत तीन की गई जान, इलाके में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • प्रियांश रजक (पिता प्यारे लाल रजक)

  • मोक्ष रजक (पिता प्यारे लाल रजक) – (दोनों सगे भाई)

  • आयुषी रजक (पिता संजय रजक)

तीनों ही मृतक विद्यार्थी पीथमपुर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र-छात्रा थे। दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों एक ही बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी महेंद्र ब्रिज पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।

🚓 मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

घटना के तुरंत बाद ब्रिज पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-1 थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाईट – सुनील शर्मा, टीआई (पीथमपुर):

“सेक्टर-1 पीथमपुर थाने के महेंद्र ब्रिज पर एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें तीन बच्चों का ट्रक के नीचे आने से हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पीथमपुर थाने का बल मौके पर पहुँच गया था और वैधानिक कार्रवाई जारी है।”

Previous post

CJP Saurav Das, Ashutosh Ranka Bail News: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली रिहाई, तिहाड़ जेल से आएंगे बाहर

Next post

लेबड़-नयागांव फोरलेन: टोल वसूली लागत से पांच गुना पार, फिर भी सुरक्षा के इंतजाम अब तक अधूरे

Post Comment

You May Have Missed