4 अक्टूबर को डही में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का होगा शुभारंभ

डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना स्थल का निरीक्षण करते कलेक्टर और एसपी

4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का डही दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

धार, 27 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगामी 4 अक्टूबर को धार जिले की डही तहसील में डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के शुभारंभ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

तैयारियों की समीक्षा और स्थल निरीक्षण के लिए कलेक्टर राजीव रंजन मीना तथा पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने प्रशासनिक एवं पुलिस अमले के साथ डही क्षेत्र का दौरा किया।

हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के आगमन के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड, मुख्य सभा स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने संबंधित अधिकारियों को मंच व्यवस्था, नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बैरिकेडिंग और यातायात के सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात डायवर्जन और कानून-व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिंचाई परियोजना स्थल का लिया जायजा

प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पूर्ण हो चुकी डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के स्थल का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रस्तावित परियोजना के शुरू होने से कई गांवों की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध होगा। इससे क्षेत्र के किसानों के जीवन में आर्थिक समृद्धि आने की बात कही गई है।

प्रशासन और पुलिस अमला रहा मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय राजस्व अमला तथा जल संसाधन विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की समीक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य जारी है।

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More