बोरखली हाईवे पर जलती कार बनी आग का गोला: डायल-112 पुलिस ने देवदूत बनकर बचाई 7 जिंदगियां, अहमदाबाद से उज्जैन जा रहा था परिवार
राजोद/धार (मध्य प्रदेश): धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम बोरखली के पास अहमदाबाद से उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की मारुति सुजुकी एर्टिगा कार में अचानक भीषण आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और जलती हुई कार में फंसे सभी 7 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
🚘 तड़के 6:26 बजे हुआ हादसा, कार जलकर खाक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (09 अक्टूबर 2026) प्रातः 06:26 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि बोरखली हाईवे पर एक फोर व्हीलर कार में आग लग गई है और उसमें सवार परिवार फंसा हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना राजोद की FRV-14 एवं थाना सरदारपुर की FRV-11 तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि मारुति सुजुकी एर्टिगा कार (क्रमांक GJ 27 TD 6120) धू-धू कर जल रही थी। पुलिस जवानों ने बिना अपनी जान की परवाह किए त्वरित कार्रवाई करते हुए कार में सवार सभी 7 लोगों को सकुशल बाहर निकाला।
आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। कार में रखे कपड़े, सामान और करीब ₹8,000 नगदी भी जलकर राख हो गए, लेकिन पुलिस की सतर्कता से सभी की जान बच गई।
👥 अहमदाबाद के रहने वाले हैं श्रद्धालु
कार में सवार सभी लोग गुजरात के अहमदाबाद से उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे:
जयस पिता मूलजी भाई जोशी (उम्र 58 वर्ष)
भारत भाई करमचंद गोशालिया (उम्र 59 वर्ष)
अपूर्व जयस जोशी (उम्र 29 वर्ष)
कनक जयस जोशी (उम्र 55 वर्ष)
दक्ष भरत गोशालिया (उम्र 56 वर्ष)
अभी भारत गोशालिया (उम्र 28 वर्ष)
मयूर कुमार बलवंत भाई पटेल (उम्र 40 वर्ष – चालक)
हादसे के बाद पुलिस ने सभी सुरक्षित बचाए गए यात्रियों को प्राथमिक देखभाल के बाद अन्य वाहन की व्यवस्था करवाकर सुरक्षित रवाना किया।
👮 डायल-112 के इन जांबाज जवानों ने निभाई सराहनीय भूमिका
इस जीवनरक्षक और साहसिक बचाव कार्य में डायल-112 के निम्नलिखित स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही:
FRV-14 (थाना राजोद): कांस्टेबल 1125 प्रकाश एवं पायलट तुलसीराम मेडा।
FRV-11 (थाना सरदारपुर): कांस्टेबल 1210 सौरभ मोरे एवं पायलट नितेश बाबेरिया।
डायल-112 पुलिस की इस त्वरित और मानवीय संवेदनशीलता से भरी कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।




































































































