पीथमपुर में बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिलें बराम
पीथमपुर पुलिस द्वारा बरामद 10 चोरी की मोटरसाइकिलें
पीथमपुर में वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 मोटरसाइकिलें बरामद
चोरी की मोटरसाइकिल बेचते समय आरोपी पकड़ा गया, कुल कीमत करीब 7.50 लाख रुपए
धार, 2 अक्टूबर 2026। थाना सेक्टर-1 पीथमपुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश के दौरान महिंद्रा ब्रिज के नीचे से पकड़ा गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 7.50 लाख रुपए बताई गई है।
वाहन चोरी पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित
थाना सेक्टर-1 पीथमपुर क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए चोरी गए वाहनों और आरोपियों की पतारसी के लिए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
निर्देशों के पालन में नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेक्टर-1 पीथमपुर निरीक्षक प्रवीण ठाकरे ने पुलिस टीम गठित की। टीम को अज्ञात वाहन चोरों और चोरी गई मोटरसाइकिलों की पतारसी के लिए लगाया गया।
चोरी की मोटरसाइकिल बेचते समय पकड़ा गया
पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में पीथमपुर स्थित महिंद्रा ब्रिज के नीचे मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ऋषिकेश डावर पिता श्रीराम डावर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम नंदगांव, थाना मानपुर, जिला इंदौर को चोरी की मोटरसाइकिल बेचते हुए पकड़ा।
10 मोटरसाइकिलें बरामद
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने थाना सेक्टर-1 पीथमपुर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में उसने अन्य थाना क्षेत्रों से भी मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर विधिवत जब्त कीं। बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कुल कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
अन्य घटनाओं को लेकर पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार आरोपी से चोरी की अन्य घटनाओं और इसमें शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण ठाकरे, प्रधान आरक्षक 875 राकेश कटारिया, प्रधान आरक्षक 225 महेश यादव, प्रधान आरक्षक 299 सुधीर यादव, प्रधान आरक्षक 207 मुकेश गिरवाल, प्रधान आरक्षक 881 अनिल द्विवेदी, आरक्षक 987 राहुल भदौरिया, आरक्षक 379 विक्की कुशवाह, आरक्षक 905 महेन्द्र राजपूत, आरक्षक 923 सुरेश चौहान और आरक्षक 999 शिवम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।