ओबीसी आरक्षण पर दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी बैठक; सॉलिसिटर जनरल व महाधिवक्ता संग बनाई आगामी कानूनी रणनीति
भोपाल/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में भारत के सॉलिसिटर जनरल श्री तुषार मेहता और प्रदेश के महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
बैठक के दौरान उच्च न्यायालय के निर्णय से जुड़े विभिन्न विधिक पहलुओं (Legal Aspects) और आगामी कानूनी कार्यवाही की रणनीति पर विस्तृत मंथन हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनके न्यायसंगत हितों को सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखेगी।




































































































