राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

राजगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद कीं, एक आरोपी गिरफ्तार और बाल अपचारी अभिरक्षा में

धार/राजगढ़, 16 सितंबर 2026। राजगढ़ पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैंड से चोरी हुई तीन मोटरसाइकिलों को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई गई है।

नया बस स्टैंड से चोरी हुई थीं तीन मोटरसाइकिलें

जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को थाना राजगढ़ क्षेत्र के नया बस स्टैंड स्थित श्रीमाया होटल के सामने से अलग-अलग समय पर तीन मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजगढ़ समीर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में दो बदमाश अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर तंत्र की सहायता से तलाश के दौरान दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला, जाति भिलाला, निवासी ग्राम फरटेडी, थाना राणापुर, जिला झाबुआ और एक बाल अपचारी को चोरी की दो मोटरसाइकिलें धक्का देकर ले जाते हुए पकड़ा गया।

दोनों को अभिरक्षा में लेकर चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें विधिवत जप्त की गईं।

पूछताछ के दौरान आरोपी दिनेश ने राजगढ़ नया बस स्टैंड से पूर्व में चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल को मोहनखेड़ा हेलीपैड के पास छिपाकर रखना बताया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर जप्त कर लिया।

आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

तीन मोटरसाइकिलें बरामद

पुलिस द्वारा बरामद किए गए वाहनों में—

  • बजाज कंपनी की मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत ₹95,000
  • हीरो होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत ₹60,000
  • हीरो होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत ₹70,000

कुल जप्त मशरूका — लगभग ₹2,25,000।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना राजगढ़ से उप निरीक्षक निहाल सिंह दंडोतिया, नरेश कोटे, सहायक उप निरीक्षक सैयद अहमद, रईस पठान, आरक्षक जयेंद्र जादौन, दिलीप डुडवे एवं सैनिक जगदीश कच्छावा की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More