धार के अमझेरा में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का पहला कियोस्क शुरू, 8 बचत खाते और 5 बीमा किए गए

धार, 18 सितम्बर 2026। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन धार के अंतर्गत नमो युवा शक्ति कार्यक्रम के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का पहला कियोस्क ग्राम अमझेरा में प्रारंभ किया गया। पोस्ट ऑफिस कियोस्क के लिए पहली कियोस्क आईडी बनाई गई, जिसके बाद श्रीमती सोनु परमार द्वारा अमझेरा में कियोस्क का संचालन शुरू किया गया।

अमझेरा में शुरू हुआ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कियोस्क

कार्यक्रम के दौरान एलडीएम धार बलराम बैरागी ने कियोस्क के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले बैंकिंग सेवाओं के लिए ग्राहकों को बैंक जाना पड़ता था, लेकिन अब बैंकिंग सुविधाएं ग्राहक के पास पहुंच रही हैं। कियोस्क के माध्यम से घर के पास ही बैंक की विभिन्न सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ब्रांच मैनेजर कृतिका अरोड़ा ने बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने, एफडी करने, विभिन्न प्रकार के बीमा कराने और अन्य बैंकों से राशि के लेन-देन सहित बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी जानकारी साझा की।

कियोस्क शुरू करने की प्रक्रिया और सुविधाओं की जानकारी

कार्यक्रम में कियोस्क खोलने की प्रक्रिया, इसके लिए आवश्यक राशि, जरूरी दस्तावेज और विभिन्न प्रोडक्ट की जानकारी भी दी गई। ग्रामीण क्षेत्र में कियोस्क के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं को लोगों के नजदीक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में उपस्थित लोगों को समझाया गया।

पहले दिन खोले गए 8 बचत खाते, 5 सदस्यों का बीमा

ग्राम अमझेरा में प्रथम कियोस्क प्रारंभ होने के अवसर पर कुल 8 नए पोस्ट ऑफिस बचत खाते खोले गए। इसके साथ ही 5 स्व सहायता समूह सदस्यों का बीमा भी किया गया।

इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया धार के जिला सतर्कता अधिकारी राम अवतार मीना, आरसेटी डायरेक्टर कालीचरण सेमे, जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद दुसाने, जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त प्रवीण सोलंकी सहित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से एक्जीक्यूटिव केशव गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विकासखंड से एमएफ प्वाइंट पर्सन के साथ स्व सहायता समूह की सदस्य भी उपस्थित रहीं।

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More