सेवा मेरा योगदान अभियान: बलवारी मंदिर में स्वच्छता अभियान, लोगों ने किया श्रमदान

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत बलवारी हनुमान बालाजी मंदिर में स्वच्छता अभियान

धार, 3 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड गंधवानी द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत सेक्टर बलवारी कला स्थित बलवारी हनुमान बालाजी मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, स्वच्छता कार्यक्रम प्रभारी सदाशिव बरफा, जनपद पंचायत सीईओ राधा डावर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

मंदिर परिसर में किया श्रमदान

स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्वच्छता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया।

स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जितेश सोलंकी, केदार जामोद, मोहन मूलेवा, कविता चौहान सहित बड़ी संख्या में प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्थाओं के सदस्य तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More