सिंघाना पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 65 लीटर शराब जब्त

सिंघाना पुलिस की अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 65 लीटर कच्ची शराब जब्त

धार, 17 सितंबर 2026। मनावर थाना क्षेत्र की सिंघाना चौकी पुलिस ने अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। पुलिस ने मौके पर करीब 650 किलो महुआ लहान भी नष्ट किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। जप्त एवं नष्ट किए गए मशरुके की कुल अनुमानित कीमत करीब 58,500 रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर सिरसी में दी दबिश

पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी मनावर ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण और विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में 17 सितंबर को चौकी सिंघाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरसी में सुनिल पिता सिकदार डावर अपने घर के पास बनी टपरी की आड़ में अवैध हाथ भट्टी से कच्ची महुआ शराब बना रहा है और तैयार शराब को बिक्री के लिए ले जाने की तैयारी में है।

सूचना मिलने के बाद चौकी सिंघाना पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस को देखकर आरोपी हुआ फरार

पुलिस को देखकर आरोपी सुनिल पिता सिकदार डावर, जाति भील, निवासी ग्राम सिरसी, मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आसपास केले की घनी फसल और नाले का फायदा उठाकर आरोपी फरार होने में सफल रहा।

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से हाथ भट्टी से निर्मित करीब 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। इसकी अनुमानित कीमत 6,500 रुपये बताई गई है।

इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली हाथ भट्टी और अन्य निर्माण सामग्री भी जब्त की गई।

650 किलो महुआ लहान मौके पर नष्ट

पुलिस को नाले के किनारे जमीन में छिपाकर रखा गया महुआ लहान भी मिला। इसमें 70 लीटर क्षमता वाले 5 ड्रम, 200 लीटर क्षमता वाले 2 ड्रम और टायर-ट्यूब में रखा लहान शामिल था।

कुल करीब 650 किलोग्राम महुआ लहान मौके पर ही नष्ट किया गया। नष्ट किए गए महुआ लहान की अनुमानित कीमत 52,000 रुपये बताई गई है।

इस तरह कुल जप्त एवं नष्ट किए गए मशरुके की अनुमानित कीमत करीब 58,500 रुपये है।

आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

फरार आरोपी सुनिल पिता सिकदार डावर, जाति भील, निवासी ग्राम सिरसी के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी सिंघाना उप निरीक्षक अनुप बघेल, सउनि सुखदेव अलावे, प्रआर. शेरसिंह बघेल, प्रआर. महेन्द्र डावर, प्रआर. मौसमी सोलंकी, आर. बलराम वास्कले, आर. सुनील डावर एवं आर. चेनसिंह बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चौकी सिंघाना थाना मनावर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार सर्चिंग और कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More