बदनावर के माकनी गांव में तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

माकनी गांव में दिखाई दिए तेंदुए को ग्रामीणों ने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

बदनावर के माकनी गांव में तेंदुए की दस्तक, डेढ़ घंटे तक गली में घूमता रहा

ग्रामीणों ने मोबाइल से बनाए वीडियो और फोटो, वन विभाग को दी सूचना

बदनावर। कानवन थाना क्षेत्र के ग्राम माकनी (नागदा) के नयापुरा मोहल्ले में शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ करीब डेढ़ घंटे तक गांव की गली में घूमता और बैठता रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल से तेंदुए के वीडियो बनाए और फोटो भी खींचे।

तेंदुए के साथ छोटा बच्चा दिखने का दावा

ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए के साथ एक छोटा बच्चा भी दिखाई दिया। करीब डेढ़ घंटे तक गांव में मौजूद रहने के बाद तेंदुआ पीलियाखाल जंगल की ओर चला गया।

तेंदुआ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है। बताया जा रहा है कि सरदारपुर से वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर तेंदुए की मौजूदगी और उसकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाएगी।

गांव में दहशत का माहौल

गांव में तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग जंगल की ओर जाने से भी बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

सरदारपुर में भीषण सड़क हादसा: पावागढ़ जा रही यात्रियों से भरी बोलेरो पलटी; डायल-112 टीम ने 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया

https://dharkidhadkan.com/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Video-2026-10-18-at-12.24.22-PM.mp4 सरदारपुर में बड़ा सड़क हादसा: पावागढ़ दर्शन जा रही यात्रियों से भरी बोलेरो पलटी; डायल-112 की टीम ने 10

Read More

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More