बदनावर में महामंडलेश्वर का भव्य प्रथम आगमन, जन्मभूमि पर निकलेगी शोभायात्रा
महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेयानंद के बदनावर प्रथम आगमन को लेकर सजाया गया नगर।
बदनावर की जन्मभूमि पर महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेयानंद का प्रथम आगमन, धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा
नगर भगवा पताकाओं से सजा, धर्मसभा के बाद होगा भंडारा
बदनावर। बदनावर की माटी में जन्मे और हरिद्वार के पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरिजी महाराज का रविवार को पहली बार बदनावर नगर आगमन होगा। महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के बाद अपनी जन्मभूमि पहुंच रहे संत के स्वागत को लेकर नगर में विशेष तैयारियां की गई हैं।
गुरु भक्त मंडल द्वारा महामंडलेश्वर के भव्य स्वागत के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा।
बैजनाथ महादेव के दर्शन के बाद निकलेगी शोभायात्रा
महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरिजी महाराज उज्जैन से बदनावर पहुंचेंगे। नगर में प्रवेश के बाद वे श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करेंगे।
इसके बाद बैंड-बाजों और ढोल-ढमाकों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पेटलावद रोड स्थित संजोग गार्डन पहुंचेगी। यहां महामंडलेश्वर धर्मसभा को संबोधित करेंगे।
भगवा पताकाओं से सजा नगर
महामंडलेश्वर के आगमन को लेकर बदनावर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। शोभायात्रा के मार्ग को भगवा पताकाओं से सजाया गया है। विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच और स्वागत द्वार बनाए गए हैं।
श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर महामंडलेश्वर का स्वागत किया जाएगा। गुरु भक्त मंडल के कार्यकर्ताओं ने आयोजन से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
दो माह पहले मिली महामंडलेश्वर की उपाधि
स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरिजी महाराज का जन्म बदनावर में हुआ था। बाल्यकाल से ही उन्होंने सांसारिक जीवन का त्याग कर आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया था।
करीब दो माह पूर्व हरिद्वार में साध्वी दीदी मां ऋतंभरा सहित देशभर के संत-महात्माओं की मौजूदगी में उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई थी। उपाधि मिलने के बाद वे पहली बार अपनी जन्मभूमि बदनावर पहुंच रहे हैं।
उनके प्रथम आगमन को लेकर नगरवासियों और गुरु भक्तों में विशेष उत्साह है। धर्मसभा के बाद संजोग गार्डन में विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा।