सेवा सेतु सरकार आपके द्वार: तिरला में जिला स्तरीय शिविर, 41 युवाओं को मिले प्रस्ताव पत्र

तिरला में सेवा सेतु ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी।

सेवा सेतु सरकार आपके द्वार अभियान के तहत तिरला में जिला स्तरीय कार्यक्रम

सेवा सेतु ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत तिरला में जिला स्तरीय कार्यक्रम

धार, 3 अक्टूबर 2026। सेवा सेतु ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को शासकीय सांदीपनि विद्यालय, तिरला में विशेष शिविर एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर, क्षेत्रीय विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं जनपद अध्यक्ष सीताराम तिरला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।

अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक सीधे लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने ग्रामीण महिलाओं एवं नागरिकों से शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर जाकर योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रतानुसार उनका लाभ लेने का आह्वान किया।

शिविर में योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य सुविधाएं

विधायक नीना वर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त योजनाएं किसानों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के विकास के लिए संचालित की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नागरिक विभागीय स्टॉलों पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार लाभ लें। साथ ही अपनी समस्याओं को संबंधित स्टॉल पर रखकर उनका निराकरण कराएं।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच एवं उपचार कार्ड वितरण शिविर भी आयोजित किया गया।

13 विकासखंडों में एक साथ लगाए जा रहे शिविर

कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने बताया कि धार जिले के सभी 13 विकासखंडों में एक साथ इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक एक ही मंच से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने नागरिकों से विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर जाकर योजनाओं की जानकारी लेने तथा समस्या या शिकायत होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष अपनी बात रखने की अपील की।

कलेक्टर ने कृषि क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है।

हितग्राहियों ने साझा की सफलता की कहानी

कार्यक्रम में हितग्राहियों ने मंच से अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि शासकीय योजनाओं से उनके जीवन में परिवर्तन आ रहा है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मिला लाभ

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, संबल योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, कल्याणी पेंशन योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, मोटा अनाज, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, लाड़ली बहना योजना, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उत्कृष्ट कार्यकर्ता, साइकिल, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक और आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

41 युवाओं को दिए गए नियुक्ति प्रस्ताव पत्र

कार्यक्रम में उद्यम संवाद का आयोजन भी किया गया। इसमें उद्यमियों ने अपने विचार व्यक्त किए और अपनी आवश्यकताओं की जानकारी दी।

युवा संगम के तहत कुल 63 युवाओं ने पंजीयन कराया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 41 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रस्ताव पत्र प्रदान किए गए।

इनमें नवशक्ति बायोकेयर इंदौर के 9, सागर सीमेंट जीराबाद के 11, प्रतिभा कंपनी पीथमपुर के 5 तथा युवा शक्ति फाउंडेशन पीथमपुर के 16 अभ्यर्थी शामिल हैं।

इसके साथ ही शासकीय कन्या हाई स्कूल तिरला में करियर परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 30 छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। जिला रोजगार अधिकारी सतीश डोडिया ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। मुख्य अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More