‘शब्द समागम’ : एक छोटी-सी शुरुआत भव्यता की ओर | पं. छोटू शास्त्री

अध्यक्ष की कलम से...‘शब्द समागम’ — एक छोटी-सी शुरुआत भव्यता की ओर अग्रसर

‘शब्द समागम’ — एक छोटी-सी शुरुआत भव्यता की ओर अग्रसर

वर्ष: 2024
प्रकाशन: धार जिला पत्रकार संघ
आयोजन: शब्द समागम 2023
प्रकाशन पुस्तिका: धार की धड़कन
अध्यक्ष: पं. छोटू शास्त्री

वैसे तो मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित धार नगरी अपने अतीत से ही साहित्य, कला, धर्म, आध्यात्म तथा संस्कृति की दृष्टि से देश-विदेश तक चर्चित रही है। शस्त्र और शास्त्र के उपासक महाराजा भोज की इस महत्वपूर्ण नगरी में धार जिला पत्रकार संघ द्वारा ‘शब्द समागम’ जैसे आयोजन की एक रचनात्मक पहल की शुरुआत वर्ष 2011 से की गई थी… जो आप सभी सुधीजनों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से आज तक निरंतर तो है ही, साथ ही साल-दर-साल अपने स्वरूप में भव्यता की ओर अग्रसर भी है।

पत्रकारिता की दुनिया में देश का यह अनूठा आयोजन पत्रकारिता के कीर्तिकलश स्व. श्री राजेंद्रजी माथुर, स्व. श्री कृष्णलाल जी शर्मा तथा स्व. श्री अरविंद जी काशिव की चिर स्मृतियों को समर्पित रहता है। जिले की इन त्रिमूर्ति विभूतियों ने अपनी धारदार कलम से भारतीय पत्रकारिता को राष्ट्रीय स्तर तक निखारने में अपना श्रेष्ठ योगदान प्रदान किया है। साथ ही लोकहित की दिशा में सकारात्मक पत्रकारिता द्वारा धार जिले को भी गौरवान्वित किया है।

धार जिला पत्रकार संघ द्वारा प्रतिवर्ष होने वाले ‘शब्द समागम’ जैसे आयोजन का उद्देश्य भी यही रहता है कि आदिवासी बहुल क्षेत्र के पत्रकार एक मजबूत बैनर के तले संगठित रूप में अपने पत्रकारिता कर्म का निर्भीकतापूर्वक निर्वहन कर सकें। जनता एवं शासन-प्रशासन के मध्य एक अच्छे समन्वयक की भूमिका में कार्य करें। लोकहित की दृष्टि से तथ्यपरक एवं प्रामाणिक समाचारों के साथ मूल्यआधारित पत्रकारिता को नई ऊंचाई प्रदान कर सकें। साथ ही इस वर्ष से पत्रकार साथियों के लिये पाँच लाख से बढ़ाकर रुपए 10 लाख की दुर्घटना बीमा पॉलिसी वितरित की जाएगी। संभवतः धार जिला पत्रकार संघ देश का पहला ऐसा पत्रकार संघ होगा जो अपने साथी पत्रकारों के आर्थिक हित को ध्यान में रखते हुए इस तरह की पहल कर रहा हो।

इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका ‘धार की धड़कन’ भी धार जिला पत्रकार संघ की स्वस्थ विचारधारा एवं नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिये दिशा-निर्देशिका का एक हिस्सा बने, यही हमारा प्रयास है। ‘शब्द समागम’ के आयोजन की एक छोटी-सी शुरुआत के भव्य स्वरूप की गूंज आज प्रदेश से लेकर देशभर में सुनाई दे रही है, इसके पीछे जिला पत्रकार संघ के सभी सदस्यों का अथक परिश्रम, शुभचिंतकों का सहयोग तथा वरिष्ठजन का मार्गदर्शन एवं आत्मीय संरक्षण हमारे प्रयास को संबल प्रदान करता रहा है।

प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के लिये सभी के प्रति हृदय से आभार। आगे भी सहयोग एवं सुझाव की उम्मीद के साथ…

आपका
पं. छोटू शास्त्री

पं. छोटू शास्त्री से सोशल मीडिया पर जुड़ें Facebook एवं Instagram पर जुड़े

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More