वित्तीय साक्षरता सीआरपी प्रशिक्षण: सक्षम एप पर 54 प्रतिभागियों को जानकारी

निसरपुर में वित्तीय साक्षरता सीआरपी के दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी

वित्तीय साक्षरता सीआरपी को सक्षम एप पर दो दिवसीय प्रशिक्षण, 54 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

धार, 1 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को वित्तीय साक्षरता और सक्षम एप पर प्रविष्टि की जानकारी देने के उद्देश्य से आजीविका भवन, निसरपुर में वित्तीय साक्षरता सीआरपी का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 54 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समूह सदस्य अब ग्राम स्तर पर स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी देंगे।

बचत और बैंकिंग सेवाओं की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नियमित बचत, बैंक खाते खुलवाने, विभिन्न प्रकार के बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही बैंक में एफडी कराने, बचत के नए तरीकों तथा डिजिटल एवं नगद रहित लेन-देन से जुड़े वित्तीय विषयों को भी समझाया गया।

कहानी और खेल आधारित गतिविधियों से समझाया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण विषयों को सरल और व्यवहारिक तरीके से समझाने के लिए पीपीटी, कहानी, समूह चर्चा और खेल आधारित गतिविधियों का उपयोग किया गया।

प्रतिभागियों को लोकोस एवं सक्षम एप के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके साथ ही एंड्रॉयड मोबाइल के जरिए एप पर आवश्यक प्रविष्टियां करने की जानकारी भी दी गई।

पांच विकासखंडों के प्रतिभागी हुए शामिल

प्रशिक्षण में निसरपुर, कुक्षी, मनावर, उमरबन और गंधवानी विकासखंड के एमएफ प्वाइंट पर्सन तथा स्व-सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण श्री प्रवीण सोलंकी, जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त और श्रीमती रानु रावल, सहायक विकासखंड प्रबंधक, विकासखंड डही द्वारा प्रदान किया गया।

ग्राम स्तर पर वित्तीय जागरूकता बढ़ाने पर जोर

प्रशिक्षण के माध्यम से वित्तीय साक्षरता सीआरपी को ग्राम स्तर पर स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को बैंकिंग सेवाओं, बीमा, पेंशन, बचत और डिजिटल वित्तीय लेन-देन के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक जानकारी और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक निसरपुर अनिरुद्ध पाटीदार ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टिंग: आनंद अग्निहोत्री

Facebook
WhatsApp
DharKiDhadkan 70%

Table of Contents

Related Posts

पीथमपुर में डायल-112 की सराहनीय पहल: घर से बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

धार जिले के पीथमपुर में बीमा हॉस्पिटल के पास मिली बिछड़ी हुई मासूम बच्ची। डायल-112 FRV-17 टीम ने खोजबीन कर

Read More